Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

जनसेवक का धन

AmritVani 2


मोतीहारी में गांधीजी कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे थे, ‘आज अवंतिका आने वाली होगी, उसे स्टेशन से ले लाना और कमरे में ठहरा देना।’ एक ने कहा, ‘’बापू उसे इन साधारण कमरों में चटाई पर सोना क्यों पसंद होगा? वह तो पहले दरजे में सफर की आदी है।’ बापू ने कहा, ‘वह जनसेवक के तौर पर आ रही है।

जनसेवक के अनुरूप अगर तीसरे दरजे में आई तो उसे यहीं रखूंगा, वरना वापस भेज दूंगा।’ ‘पर बापू ….’ दूसरे ने संकोच में कहा, ‘उनके पास पैसा है, वह भी उन्हीं का कमाया हुआ। उसे खर्च करने में क्या बुराई है? खर्च का मतलब अपव्यय तो नहीं।’ स्वयं सेवक गांधीजी के सबसे छोटे पुत्र देवदास गांधी के साथ अवंतिका बाई को लेने स्टेशन गए।

देवदास ही अकेले उन्हें पहचानते थे। देवदास ने उम्मीद के मुताबिक उन्हें दूसरे दरजे के डिब्बों में खोजा, लेकिन कहीं पता न चला। तब वे निराश होकर वापस आ गए और खबर दी कि अवंतिका बाई इस गाड़ी से नहीं आर्इं। यह सुनकर सब लोग हंसने लगे। दरअसल, अवंतिका अपने पति के साथ पहले ही एक साधारण कमरे में ठहर चुकी थीं। यात्रा उन्होंने तीसरे दर्जे में की थी और बापू की कसौटी पर खुद को खरा साबित किया।

शाम को गांधीजी उन्हें समझाने लगे, किस तरह बड़हखा गांव जाकर काम शुरू करना करना है। इस पर कस्तूरबा ने कहा, ‘ये आज ही आए हैं और कल दीवाली है। दीवाली मनाकर जाएं।’ ‘नहीं ऐसा नहीं होगा, इन्हें कल सुबह ही निकलना होगा।’ गांधीजी का स्वर तेज था। ‘एक दिन में क्या हो जाएगा?’ ‘जनसेवक को निठल्ले नहीं बैठना है।

’ तभी अवंतिका बोलीं, ‘बापू, आप मुझे यह बताएं कि बड़हखा के कायाकल्प के लिए मुझे क्या करना है।’ गांव की समस्याओं का तो वहीं जाकर अध्ययन करना होगा और गांव वालों का विश्वास जीतना होगा।’ ‘और विश्वास जीतने के लिए क्या करना होगा?’ ‘सादगी और निष्ठा का पालन ही तुम्हें विश्वस्त बनाएगा। जनसेवक की यही संपत्ति है।


SAMVAD

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img