Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा के कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चैधरी का पुतला फूंका

  • किसान नेता चरणसिंह पर अमर्यादित टिप्पणी से खफा है रालोद छात्रसभा
  • प्रदर्शन करते हुए जमकर की सरकार विरोधी नारेबाजी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चैधरी व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूपेन्द्र चैधरी का पुतला फूंका। छात्र सभा के कार्यकर्ता भूपेन्द्र सिंह द्वारा बागपत में चैधरी चरण सिंह के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से खफा हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा आला कमान से मांग की कि भूपेन्द्र चैधरी को कैबिनेट मंत्री के पद से हटाया जाये।

गौरतलब है कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह बागपत में एक कार्यक्रम के दौरान किसान मसीहा चैधरी चरणसिंह के खिलाफ अमार्यादित टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में उबाल है। सोमवार को रालोद छात्र सभा मुजफ्फरनगर के छात्रों ने जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में सर्कुलर रोड पर एकत्रित हुए और भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान छात्रों ने भाजपा सरकार व भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भूपेन्द्र सिंह के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने कहा कि भाजपा किसान विरोध सरकार है और यही कारण है कि उसके मंत्री भी किसानों के मसीहा चैधरी चरणसिंह के खिलाफ टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि या तो भाजपा सरकार अपनी हरकतों से बाज आ जाये, अन्यथा किसान उन्हें चुनाव में सबक सिखायेंगे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून लाकर सरकार ने किसानों को खत्म करने का काम किया है। किसान पिछले नो महीनों से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, परन्तु सरकार बात करना तक गंवारा नहीं कर रही है। यह सरकार अहंकारी सरकार है, जिसका खामियाजा इन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से सार्थक लाठीयान के अलावा अरशद राणा ,सरताज ,आर्यन ,सोनू मालिक काजी फैज, विनर, मुकुल सैनी, मोहित, मुकुल, वासु, अनिकेत, रजनीश आदि शामिल रहे।।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img