Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर, लाखों की डकैती

  • कमाला गांव के मंदिर में रात्रि के समय हुई घटना
  • दानपात्रों, घी के टीन आदि सहित लाखो का सामान ले गए बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कमाला गांव में मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर डकैती डालकर लाखों का सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कमाला गांव के चिरचिटा मार्ग पर स्थित मंदिर में रात्रि में पुजारी अनुनाथ महाराज सो रहे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक बदमाश वहां आये और पुजारी को बंधक बना लिया। पुजारी को बंधक बनाकर एक कमरे में डाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। बदमाश मंदिर से लाखों रुपये का सामान साफ कर ले गए।

मंदिर में रखा घी, सहित सभी सामान लेकर फरार, हो गए। इसके अलावा दानपत्रों को भी ले गए। इसके अलावा अन्य सामान भी ले गए। सुबह खेत मे काम करने आये लोगो ने उन्हें बंधक मुक्त कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि रात्रि में घटना के बाद दोपहर तक अधिकारी नहीं आये। बताया जाता है कि मंदिर में 2014 में भी दान पात्र लूटा गया था।उसके बाद 2016 में भी मंदिर परिसर में घंटे ,एंव अन्य सामान चोरी किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img