Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

हॉकी में मंगल पाण्डेय ने सेन्ट एंजेल्स की टीम को हराया

  • चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स स्कूल के मैदान पर खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स स्कूल के मैदान पर खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हॉकी में मंगल पांडे ने सेन्ट एंजेल्स की टीम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नगर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स स्कूल के मैदान पर खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ रंजीत सिंह, नरेन्द्र कुमार जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, अजय गोयल निदेशक सेन्ट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, अमित कुमार प्रधानाचार्य, कृपाल सिंह जिला हॉकी सचिव, सरिता रानी क्रीड़ा अधिकारी ने मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर किया।

प्रतियोगिता में आठ टीम ने हिस्सा लिया और मंगल पांडे स्पोटर््स क्लब (रेड) टीम ने सेन्ट एंजेल्स पब्लिक स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सारजन कुमार गुप्ता, गोविन्द चौधरी, राजीव कुमार, नाजिम मलिक, मनीष मलिक, नन्दराम त्यागी, ब्रहमसिंह, नीरज कुमार, विपिन यादव, बबलेश वशिष्ठ, गौरव शर्मा, सुमित कुमार, पंकज कुमार, रवि कमार, सुनील कुमार, सोनू आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img