Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बंगलूरू: खंभे से टकराया कार, विधायक के बेटे-बहू समेत सात की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक के बंगलूरू में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई. प्रकाश के बेटे-बहू समेत सात की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक कोरमंगला के पास एक तेज रफ्तार ऑडी खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी के परखच्चे तक उड़ गए। डीएमके विधायक वाई. प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे करुणा सागर व बहू बिंदू की हादसे में मौत हुई है।

छह लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

घटना रात करीब दो बजे की है। कोरमंगला में जो ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई उसमें कुल सात लोग सवार थे, जिसमें चार पुरुष व तीन महिलाएं थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं सातवें ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों में एक केरल का भी 

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति केरल का भी है। हालांकि, अभी सबकी पहचान की जा रही है। जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...
spot_imgspot_img