Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पुलिस कस्टडी से महिला हुई गायब, परिजन मांग रहे जवाब

  • महिला हेल्प लाइन पर शिकायत पर पुलिस महिलो लाई थी अपने साथ
  • दिमागी हालत सही न होने पर महिला ने परिजनों पर लगाया था मारपीट का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: महिला हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद पुलिस द्वारा लाई गई एक महिला सखी वन स्टॉप सेन्टर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी। महिला दो दिन से गायब है और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस परिजनों को बता रही है कि महिला अपनी इच्छा से कहीं चली गई है, जिसका उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। परिजनों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए महिला को बरामद किये जाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

छपार थाना क्षेत्र ग्राम छपार निवासी सोनू ने बताया कि दो दिन पहले उनके घर पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने बताया था कि उन्हें वूमेन हेल्प लाइन से सूचना मिली है कि नीशू नाम की महिला के साथ मारपीट की जा रही है। सोनू ने बताया कि नीशू उसकी बहन है तथा उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है। उनके द्वारा पुलिस को नीशू की हालत के बारे में अवगत करा दिया गया था, परन्तु सखी वन स्टॉप सेन्टर की इंचार्ज नीलू राठी नहीं मानी और निशू को अपने साथ ले आई।

सोनू ने आरोप लगाया कि जब वह सुबह निशू से मिलने पहुंचे, तो नीलू राठी ने उन्हें निशू से नहीं मिलने दिया। इस दौरान उन्हें बताया गया है कि निशू ने बयान दिये हैं कि उसके साथ घर पर उसके भाइयों द्वारा मारपीट की जाती है, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। निशू की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह इस तरह की बात कर रही थी। दोपहर में जब दोबारा परिजन नीशू से मिलने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि नीशू अपनी मर्जी से कहीं चली गई है।

इस पर उनके द्वारा नीशू को अकेले भेजने का कारण पूछा गया, तो उन्हें बताया कि नीशू ने कोर्ट मेरिज की हुई है और वह अपने पति के साथ चली गई है, जबकि नीशू ने कोई कोर्ट मेरिज नहीं की हुई है और उसकी दिमागी हालत खराब है। यदि ऐसे में नीशू के साथ कोई घटना घटित हो जाती है, उसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सखी वन स्टॉप के स्टाफ द्वारा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया गया है।

नीशू की दिमागी हालत बताये जाने के बाद भी उन्होंने उसे अकेले कहीं जाने दिया है। उन्होंने सखी वन स्टॉप के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई किये जाने तथा नीशू को बरामद किये जाने की मांग की है। इस संबंध में जब सखी वन स्टाफ की प्रभारी नीलू राठी से बात की गई, तो उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img