- कलक्ट्रेट में कृषि विभाग की ओर से लगाया गया किसान मेला
मुख्य संवाददाता |
बागपत: कृषि विभाग की ओर से खरीफ गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा व विशिष्ट अतिथि डीएम राजकमल यादव आदि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में लगी स्टॉल का अधिकारियों व विधायक ने निरीक्षण किया और जानकारी ली। मेले में अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक योगेश धामा ने कहा कि सरकार किसान हित में कार्य कर रही हैं और योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

