Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा: कार सवार बदमाशों ने छात्रा का किया अपहरण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादोपुर के पास सुबह सैर करने निकली छात्रा का कुछ कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

छात्रा के साथ उसके भाई-बहन भी थे, जिनका अपहरण करने की भी कोशिश की गई थी लेकिन बदमाश नाकाम रहे। इस घटना की जानकारी के बाद से ही ग्रामीणों में नाराजगी है और इसी के चलते उन्होंने जीटी रोड जाम कर दिया है।

दादरी स्थित बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली बीए अंतिम वर्ष की छात्रा का वैन सवार तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

सादुल्लापुर रेलवे फाटक से तीन छोटे बहन भाइयों के साथ दौड़ लगाकर लौटने के दौरान बदमाशों ने पहले छोटी बहन को अगवा करने की कोशिश की।

बड़ी बहन ने छोटी को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया लेकिन बदमाश पीड़िता को अगवा कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की कई टीमें छात्रा और बदमाशों की तलाश में जुट गईं हैं।

सादोपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय पाल की पुत्री स्वाति बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। स्वाति अपनी छोटी बहन खुशी, भाई भानु और किट्टू के साथ गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।

चारों भाई बहन सादुल्लापुर रेलवे फाटक तक दौड़ लगाकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच एक वैन उनके पास आकर रुकी वैन में तीन बदमाश सवार थे।

बदमाशों ने खुशी को अगवा करने की कोशिश की। पीड़िता स्वाति अपनी बहन को बचाने के लिए बदमाशों के पास पहुंच गई और उसे उनके चंगुल से छुड़ा लिया। लेकिन बदमाशों ने स्वाति को काबू कर लिया और उसे अगवा कर वैन से फरार हो गए।

छात्रा के अपहरण की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।

पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि बदमाश अच्छेजा गांव की तरफ भागे हैं। पुलिस की कई टीमें छात्रा की सकुशल बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img