जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा द्वारा लिखित दिव्यांगजनों के जीवन पर आधारित पुस्तक “विश्व प्रसिद्ध दिव्यांग विभूतियां” का लोकार्पण आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मुख्यमंत्री निवास कालिदास मार्ग पर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों कल्याण के लिए केंद्र की मोदी की सरकार एवं उत्तर प्रदेश द्वारा अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं फिर भी और अधिक कार्य किए जाने की जरूरत है, इस पुस्तक से दिव्यांगजनों के साथ ही दिव्यांगजनों के कार्य करने वाले लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण कैबिनेट मंत्री माननीय अनिल राजभर ने बताया कि वर्तमान सरकार दिव्यांग जनों के उत्थान हेतु जितना कार्य कर रही है पूर्व में कभी भी इतना कार्य नहीं हुए थे। दिव्यांगजनों के जीवन चरित्र पर आधारित यह पुस्तक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सबको इसका अध्ययन करना चाहिए।
दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मंत्री अनिल राजभर का धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ उत्तम ओझा को देश के विभिन्न प्रांतों से बधाइयां मिल रही हैं तथा दिव्यांग जनों तथा उनके कल्याण हेतु कार्य करने वाले व्यक्तियों में इस पुस्तक को लेकर उत्सुकता एवं उत्साह है।

