Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

वैश्य समाज सक्रिय राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएं: डॉ सुमंत गुप्ता

  • प्रदेश में 106 विधानसभा सीट वैश्य बाहुल्य
  • पांच दिसंबर से निकाली जाएगी चालीस दिन की राजनीतिक जागरूकता रथ यात्रा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में शुक्रवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज को सक्रिय राजनीतिक में भागीदारी बढ़ानी होगी, ताकि उनको हक मिल सकता है। हर राजनीतिक पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और समाज के लोग राजनीति में सबसे आएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने कहा की उत्तर प्रदेश में 106 विधानसभा सीट वैश्य बाहुल्य है और यहां समाज का व्यक्ति चाहे तो अपने दम पर जीत दर्ज कर सकता है। वर्तमान में सभी राजनीतिक दल वैश्य समाज की उपेक्षा कर रहे हैं। हमें संगठित होकर सक्रियता से भाग लेकर राजनीतिक अधिकार लेने का प्रयास करना होगा।

इसके लिए पांच दिसंबर से उत्तर प्रदेश में 40 दिन की राजनीतिक जागरूकता रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मेरठ में मेरठ सहारनपुर मंडल का वैश्य कुंभ आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा, ताकि कोई भी दल समाज का उत्पीड़न व अनदेखी करने की हिम्मत न कर सकें।

प्रांत कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री बंसल ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अ•िामन्यु गुप्ता को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में 17 अक्टूबर को उरई में होने वाले राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी आमंत्रण दिया गया।

बैठक में बागपत से संरक्षक मास्टर राकेश मोहन गर्ग, मनीष गर्ग, युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, दीपक गोयल, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, राज कुमार गोयल, सचिन गुप्ता, आशुतोष मित्तल, सुरेश जिंदल, विभोर जिंदल, प्रवीण जैन, अजय मित्तल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img