जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: विकास भवन में गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को बुलाया था। बैठक शुरू होते ही वहां डीपीआरओ भी पहुंच गए, जिससे सचिव भड़क गए और उन्होंनो भृष्ट डीपीआरओ को बाहर भेजो के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
उनका कहना था यदि डीपीआरओ बैठक में रहेगा तो वह इसका बहिष्कार कर देंगे और किसी भी तरह का विकास कार्यो में सहयोग नहीं करेंगे। इससे गुस्साकर सीडीओ ने सभी सचिवों को मीटिंग से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद सभी सचिवों ने बहिष्कार करते हुए बाहर आ गए और अपना हुआ अपमान से आक्रोश जताया। इस दौरान प्रमोद शर्मा, जोनी कुमार, प्रदीप शर्मा, नितिन शर्मा, रवि कुमार, सुनील बंसल, शान मोहम्मद, विकुल तोमर आदि मौजूद रहे।

