जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा चौथे दिन् गुरुकुल बरनावा में पहुंची। प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ है। आर्य समाज युवाओं को संस्कारित करने के लिए यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर वेद प्रचार प्रसार का कार्य कर रहा है।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सुशील राणा ने कहा यह यात्रा समाज में जन जागरण के लिए निकाली जा रही है। मंत्री रवि शास्त्री ने बताया 100 गांव मैं प्रचार का कार्य लगातार जारी रहेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी संस्कारित होकर अच्छे समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता कर सके।गुरुकुल बरनावा में यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री, विनोद शास्त्री, गुरु वचन शास्त्री आदि रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, आचार्य धर्मवीर आर्य, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, यशवीर आर्य, अमरपाल पंवार, पंकज राठी, कालूराम, मांगेराम, प्रमोद, महावीर, कंवरपाल, सुरेशपाल आदि मौजूद थे।

