Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

आज फिरोजाबाद में भाकियू भानु गुट की किसान महापंचायत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फिरोजाबाद जिले में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से रविवार को गांव इमलिया में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से प्रस्तावित किसान महापंचायत में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही शिरकत करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की भी संभावना है। जिला प्रशासन शनिवार को महापंचायत की तैयारियों में जुटा रहा। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा ने एसडीएम टूंडला बुशरा बानो के साथ मौके का निरीक्षण किया।

टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव इमलिया में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में आगरा, अलीगढ़ मंडल के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल होंगे। किसान महापंचायत में किसानों से जुड़ी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

महापंचायत के आयोजन स्थल पर 70 बीघा भूमि पर टेंट लगाने के साथ करीब 40 बीघा में वाहनों की पार्किंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। बीस बीघा भूमि पर विशाल मंच सजाया गया है। भानु गुट के नेताओं के अनुसार महापंचायत की शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे होगी।

शनिवार को एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो, टूंडला सीओ अभिषेक श्रीवास्तव के साथ अन्य अधिकारियों के साथ महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की होने वाली महापंचायत में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के  मंत्री सूर्य प्रताप शाही शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी आने के संभावना है। ऐसे में तैयारियां की जा रही हैं।

इमलिया उम्मरगढ़ में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के बाद से उसके फ्लश आदि के टूट जाने पर भानु गुट किसान यूनियन के नेताओं ने काफी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान गांव में पहुंचे सचिव को खरीखोटी भी सुनाई गई। चिव ने खामियों को दूर किए जाने का भरोसा दिया। नाराजगी के बाद खामियों को दूर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img