- चोरी से पहले दुकान में रखी मिठाई खाकर चोरों ने उड़ाई दावत
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: थाना जनकपुरी के समीप स्थित एक मिठाई की दुकान का रात में शटर फाड़ चोरों ने पहले जम कर दावत उड़ाई और फिर नगदी, मिठाई और अन्य सामान पर हाथ साफ किया। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
देहरादून चौक के निकट बजाज स्वीट्स के नाम से नुमाइश कैंप निवासी नीरज बजाज की मिठाई की बड़ी दुकान है। नीरज बजाज के मुताबिक, सोमवार की देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर पहले से ही उखड़ा मिला। भीतर जाकर जांच पड़ताल करने पर पता चला कि रात में किसी समय दुकान का शटर फाड़ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

