Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

वायरल का प्रकोप, डेंगू की संभावना बढ़ी

  • सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने लगवाए कैंप प्राइवेट चिकित्सकों के पास लग रही कतार

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: कोरोना वैश्विक महामारी के बाद मौसम में हो रहे बदलाव के चलते सीएचसी केन्द्र पर वायरल बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से सीएचसी की ओपीडी लगातार बढ़ रही है तो वही प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ को देखा जा सकता है।

सीएचसी अंतर्गत आने वाले गांव राहवती, ततीना, घोरिया एवं नागोरी आदि गांव में वायरल का प्रकोप जारी होने से घर-घर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पनपा हुआ है। सीएचसी चिकित्सको ने वायरल के साथ डेंगू बुखार की संभावना भी जताई है, लेकिन जांच परीक्षण में पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि राहवती गांव में फिलहाल कुछ ग्रामीणों में डेंगू होने की पर बल संभावना जताई जा रही है।

22 1

चिकित्सक प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि ग्रामीणों को राहत देने के लिए कैंप लगाकर जांच कराने के साथ दवाई का वितरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में सीएचसी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल शर्मा भी प्रतिदिन नगर एवं देहात क्षेत्र से आने वाले वायरल बुखार संक्रमण से ग्रस्त मरीजों का चेकअप के साथ उनको ओपीडी में भर्ती कर इलाज करने में जुटे हैं। चिकित्सक अनिल शर्मा ने बताया कि मोसम के बदलने से वायरल बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं। जिनका सीएचसी में भर्ती कर समुचित इलाज किया जा रहा है।

वायरल बुखार से बचाव व नियंत्रण के लिए आसपास पानी को एकत्रित न होने दे ओर सफाई के साथ पूरे कपड़े पहने। खुद के साथ दूसरे लोंगो को सुरक्षित रखने के लिए मास्क भी जरूर पहने। कोरोना वैश्विक महामारी के बाद मोसम में हो रहे बदलाव के चलते सीएचसी परिसर में वायरल बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रहीं हैं तो वहीं नगर क्षेत्र में स्थित प्राइवेट चिकित्सकों के पास भी काफी मरीजों की भीड़ को देखा जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img