Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

लखीमपुर पर वरुण गांधी ने फिर बनाया सरकार को निशाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में तीन अक्तूबर हो हुई हिंसा के बाद से भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार सरकार को निशाना बना रहे हैं।

लखीमपुर हिंसा के बाद वरुण ने एक वीडियो शेयर कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की थी। इससे पहले किसानों के मुद्दे पर उन्होंने सीएम योगी को पत्र भी लिखा था। फिर से वरुण गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।

रविवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर हिंसा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है।

वरुण गांधी ने कहा कि ऐसी कोशिश न केवल अनैतिक और झूठी है बल्कि, उन घावों को फिर से कुरेदना खतरनाक है।

जिन्हें ठीक होने में कई पीढ़ी लगी है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता से ऊपर राजनीतिक का लाभ नहीं रखना चाहिए।

किसानों के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रहे वरुण गांधी

लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुई हिंसक घटना के बाद से वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह इस संबंध में योगी सरकार को खत भी लिख चुके हैं और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग कर चुके हैं।

किसानों को मिलना चाहिए न्याय

वरुण गांधी ने हाल में सामने आए तीन अक्तूबर के एक वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि, ‘यह वीडियो बिल्कुल साफ है। प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता।

06 5

मासूम किसानों का जो खून बहा है उसकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए और न्याय मिलना ही चाहिए। किसानों को के सामने ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम क्रूर हैं।’

हिंसा का वीडियो शेयर कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी

पांच अक्तूबर को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा।

उन्होंने पुलिस से इस वीडियो का संज्ञान लेकर गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करने को कहा था।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि खाद, बीज, पानी और बिजली की बढ़ी कीमतों के कारण यह मूल्य वृद्धि अपर्याप्त है।

उन्होंने इसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। भाजपा सांसद ने कहा है कि यदि किसी कारणवश सरकार गन्ने के मूल्य में प्रत्यक्ष वृद्धि नहीं कर सकती तो उसे अपने स्तर पर 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा करनी चाहिए।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर किसानों की मांग का समर्थन ऐसे समय में किया है जब किसान कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कर रखा है जिसके कारण पूरे देश में जन-जीवन पर असर पड़ा है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी और वरुण गांधी बाहर

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मेनका गांधी और वरुण गांधी को बाहर कर दिया है।

इसे देखते हुए मां मेनका गांधी और बेटा वरुण गांधी को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है। 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img