Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

रायबरेली: पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग

न्यूज ऐजेंसी वार्ता |

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में पंजाब नेशनल बैंक में आग लगने से लाखों के उपकरण जलकर स्वाहा हो गये।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे ऊंचाहार स्थित पीएनबी की शाखा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में कीमती फर्नीचर कंप्यूटर और कुछ दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए हैं।

आग लगने से बैंक में धुंआ भर गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इत्तेफाक से आज किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण सलोन इलाके की फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी ऊंचाहार में रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी।

घटनास्थल पास में ही था इसकी वजह से वह तत्काल मौके पर पहुंच गई और उसके अथक प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होने बताया कि अग्निकांड में करीब छह से सात लाख रूपये का नुकसान होने का अंदेशा है हालांकि एसडीएम ऊंचाहार विनय कुमार मिश्र ने इसकी अभी पुष्टि नही की है। उनके अनुसार बैंक कर्मी नुकसान का आंकलन कर अवगत कराएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img