Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में लिए बड़े फैसले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में सोमवार सुबह हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

मुख्यमंत्री चन्नी ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया और बताया कि शहरों में प्लॉट के आकार पर पहले से लागू शुल्क के स्थान पर अब पानी का बिल केवल 50 रुपये होगा।

शहरों में 125 गज तक के प्लॉट के पानी के बिल आगे भी माफ रहेंगे। बाकी प्लॉटों पर पहले न्यूनतम बिल 105 रुपये था लेकिन अब सभी का 50 रुपये होगा। गांव का पानी का बिल जो पहले 166 रुपये प्रति माह था, अब 50 रुपये प्रति माह होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी और कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और विजय इंदर सिंगला मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राहत हर जाति, वर्ग के लिए हैं न कि किसी वर्ग विशेष के लिए। उन्होंने बताया कि सरकार शहरों में पानी का बकाया 700 करोड़ रुपये को माफ करेगी।

वहीं पानी की टंकियों पर लगे ट्यूबवेलों के बिजली बिलों का बोझ अब कमेटियां नहीं  बल्कि सरकार वहन करेगी। पंजाब सरकार पंचायतों और पानी की टंकी में लगे नलकूपों का बकाया 1168 करोड़ रुपये माफ करेगी।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि डी श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती अब आउटसोर्स नहीं की जाएगी। सभी डी श्रेणी के कर्मचारियों की नियमित भर्ती होगी और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img