- कस्बा झिंझाना में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
- ब्लॉक मुख्यालयों पर रामायण का पाठ हुआ
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में जहां शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से विकास खंड कार्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन किया गया, वहीं वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई। साथ ही, शिक्षण संस्थाओं में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का गुणगान किया गया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
झिंझाना: कस्बा झिंझाना के मोहल्ला माजरा में भगवान वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर शोभायात्रा का शुभारंभ पप्पू गहलोत एवं उनकी धर्मपत्नी लोकेश गहलोत ने फीता काटकर किया। उसके बाद भव्य झांकियों के साथ वाल्मीकि शोभायात्रा बस स्टैंड, मैन बाजार, होली कल्लर, बाजार मंडी, पीट बाजार से होते हुए पूरे कस्बा से होकर गुजरी।
देर शाम अलीनगर रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा वापस लौटी। शोभायात्रा में कलाकारों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभा का मनमोह लिया गया। शोभायात्रा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने हलवा पूरी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से वाल्मीकि समाज के प्रधान आनंद चंचल, रवि गहलोत, सोहनलाल फौजी, सुभाष, राजवीर, प्रदीप, सुनील, भारत, रमन, मनोज गौतम, दीपक, किशनलाल, नीरज गहलोत आदि मौजूद रहे।

