Thursday, July 2, 2026
- Advertisement -

सिटी स्टेशन पर बिना प्लेटफार्म टिकट के नहीं होगा प्रवेश

  • दिन में गिनती के बिक रहे प्लेटफार्म टिकट
  • सिटी स्टेशन पर प्लेटफार्म पर बिना टिकट प्रवेश कर रहे यात्री

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रेलवे सिटी स्टेशन पर इन दिनों कोई भी व्यक्ति बिना टिकट के प्लेटफार्म पर प्रवेश आसानी से कर सकता है। रोजाना काफी संख्या में कोई भी आसानी से प्लेटफार्म पर समय बिताता साफ देखा जा सकता है। इसके बावजूद इसके बाबत उससे सवाल जवाब करना भी जरूरी नहीं समझा जाता। ऐसा ही हाल मेरठ सिटी स्टेशन का होता जा रहा है। रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट की व्यवस्था भी की गई है और टिकट विंडो पर टिकट भी दिए जाते हैं, लेकिन टिकट का उपयोग ही यात्रियों द्वारा नहीं किया जाता है।

दरअसल, रेलवे सिटी स्टेशन पर इन दिनों प्रवेश द्वार पर जांच के लिए कोई भी मौजूद नहीं नजर आता है। हालांकि जीआरपी पुलिस के लिए एक पोस्ट भी टिकट विंडो के ठीक सामने और प्रवेश द्वारा के आगे ही बनाया गया है, लेकिन यह पोस्ट सिर्फ पूछताछ केंद्र ही बनकर रह गया है।

स्टेशन के प्रवेश द्वारा किसी भी तरह की चेकिंग नहीं दिखाई देती है। ऐसे में अगर आपके पास प्लेटफार्म टिकट नहीं भी है तो भी प्लेटफार्म पर प्रवेश करने के लिए कोई रोकने वाला नहीं है। इस वजह से इन दिनों यात्रियों के साथ अन्य लोग भी प्लेटफार्म पर टहलते नजर आते हैं।

कोरोना काल के बाद महंगा हुआ है प्लेटफार्म टिकट

कोरोना काल में काफी समय तक रेल संचालन बंद रहा है। ऐसे में दोबारा ट्रेनों का संचालन किए जाने के बाद से स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट भी महंगा कर दिया गया है। रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये का कर दिया गया है। ऐसे में यह भी टिकट न खरीदने की एक वजह है। लोग पैसे बचाने के लिए भी बिना टिकट प्लेटफार्म पर प्रवेश कर जाते हैं, लेकिन इसके बाद उनसे कोई पूछताछ करने वाला भी नजर नहीं आता है। जिस कारण दिन भर में सिटी स्टेशन पर गिने चुने प्लेटफार्म टिकट ही खरीदे जाते हैं।

पुलिस अधीक्षक रेलवे ने किया स्टेशन का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक रेलवे अपर्णा गुप्ता ने गुरुवार को सिटी स्टेशन का ओआर व निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय, मालखाना का निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेख, अपराध नियंत्रण और लंबित मुकदमों व उनके निस्तारण के संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी उन्होंने सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया था। इसके बाद यह दूसरा दौरान पुलिस अधीक्षक का है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, आवेदन की तारीख बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में...

Vitamin C-Rich Foods: शरीर को चाहिए भरपूर विटामिन C? इन 10 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img