- भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जताया आभार
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शुक्रवार को सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत देश में 100 करोड़ वैक्सिनेशन पूरा होने की खुशी में युवा मोर्चा के जिला, मंडल, व जनपद के सभी क्षेत्रों से आए युवाओं के साथ मानव श्रंखला बनाकर मोदी, योगी और देश के वैज्ञानिकोें, स्वास्थ्य सेवा में सेवारथ कर्मचारियों, पत्रकारों व प्रत्येक कोरोना योद्धा का अभिनंदन व धन्यवाद किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री नीरज जाटव, जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा व प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए बताया की भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को खत्म करने के लिए बेहतर काम किए, जिससे देश में आज तीसरी लहर का संकट टल सका है। इस अवसर पर मुख्य रूप मे पुनीत द्विवेदी जिला महामंत्री भाजपा, अक्षय चौहान, तेजस्वी पंवार, सन्नी शर्मा, कौशिन्द्र पुंडीर, गौरव मित्तल, सोनू जुनेजा, अंकित सैनी, पारस भारद्वाज, अनुज संगल, नीटू कश्यप, कुलदीप, सन्नी, हर्ष पांचाल, हर्ष धीमान, गौरव, हंस, गौरव आदि उपस्थित रहे।

