जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में टर्म लोन योजना के आवेदकों का इंटरव्यू लिया गया। साक्षात्कार के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड ने बताया, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम से संचालित टर्म लोन योजना में अभ्यर्थियों को अधिकतम ढाई लाख रुपये तक 6 प्रतिशत ब्याज पर लोन की सुविधा है। साक्षात्कार में 231आवेदनकर्ता बुलाए गए थे। इसमें 60 आवेदक उपस्थित हुए।
चालू वर्ष में 60 लोगों को लोन देने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया है उनका रिजल्ट सोमवार घोषित कर देंगे। सफल अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा देंगे। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सीडीओ विजय कुमारअल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड, लखनऊ से प्रतिनिधि मोहम्मद फैईम, जिला उद्योग केंद से विशाल सिन्हा रहे।

