जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ लॉ बिजनौर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के संयुक्त तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय अगरा में एक विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर हुए।
इस कार्यक्रम में कानून के छात्रो द्वारा नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और भाषण द्वारा ग्रामीणों और इण्टर कॉलेज के छात्रों को उनके विधिक अधिकारों और उनसे सम्बन्धित कानूनी समस्याओ के बारे मे बताया गया। साइबर अपराध पर आर्यन, अजहर, शैजल, शिवांग, अबुबकर, प्राची, मुहीव, प्रियांशी और दिव्या आदि ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि किस तरह साइबर अपराधी महिलाओ और बैकों से सम्बन्धि अपराध करते है। नुक्कड़ नाटक की इस प्रस्तुति को ग्रामीणों द्वारा विशेष रुप से सराहा गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

