Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पुनीत राजकुमार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार को आज सुबह बेंग्लुरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया। अभिनेता को इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही उनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंची। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री बासवराज बोम्माई जो कि डॉक्टर राजकुमार के परिवार के करीबी भी हैं वह भी अस्पताल पहुंच सकते हैं। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल उनकी तबीयत के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पुनीत को दिल का दौरा पड़ने के बाद ऐसी खबरें वायरल कर दी गईं जिसमें यह कहा गया कि उनका निधन हो गया है। काफी लोगों ने इस बात को सच भी मान लिया लेकिन यह बिल्कुल गलत है। पुनीत की स्थिति नाजुक है और डॉक्टर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश में लगे हुए है।

पुनीत भजरंगी 2 के पूर्व रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुए थे और आज उनके फिल्म देखने जाने की उम्मीद थी। आखिरी बार वो फिल्म ‘युवारत्ना’ में नजर आए थे। फैंस और परिवार वाले जल्द से जल्द पुनित के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img