Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के एक आईएएस अधिकारी लापता, मंत्री ने जताई अपहरण की आशंका ?

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक वी. षणमुगम दो दिन से गायब हैं। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखकर उनके अपहरण की आशंका जताई है।

राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कई बार फोन करने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। दो दिन से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि वे जानबूझकर भूमिगत हों। इसकी जांच की जानी चाहिए। आईएएस वी षणमुगम पौड़ी जिले में बतौर संयुक्त मजिस्ट्रेट, चमोली में मुख्य विकास अधिकारी और बागेश्वर व टिहरी में जिलाधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img