Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

लावा ने भारतीय कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: घरेलू कंपनी लावा ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Lava Agni 5G को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आपको बता दें यह पहला मौका है जब किसी भारतीय कंपनी ने 5जी स्मार्टफोन पेश किया है। Lava Agni 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है।

इसके अलावा इसमें क्वॉच कैमरा सेटअप दिया गया है। Lava Agni 5G के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Lava Agni 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। लावा के इस पहले 5जी फोन का मुकाबला Realme 8s 5G, Moto G 5G और Samsung Galaxy M32 5G से होगा।

Lava Agni 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Lava Agni 5G की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। Lava Agni 5G को अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से 18 नवंबर से खरीदा जा सकेगा।

इसकी प्री-बुकिंग लावा के ई-स्टोर और अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग के दौरान 500 रुपये देने होंगे और बाद में 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Lava Agni 5G की स्पेसिफिकेशन

Lava Agni 5G में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है।

फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Lava Agni 5G का कैमरा

लावा के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है।

तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर नाइट मोड, प्रो मोड और एआई जैसे मोड दिए गए हैं।

Lava Agni 5G की बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। Lava Agni 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30W की फास्ट चार्जिंग है। दावा है कि 90 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img