Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री करेंगे जीका संक्रमण रोकथाम के लिए बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीएम केडीए सभागार में करेंगे बैठक गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो से मुख्यमंत्री केडीए के लिए रवाना हो चुके हैं। केडीए सभागार में मुख्यमंत्री जीका संक्रमण रोकथाम के लिए बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों को जीका सेंटर जाने से रोक दिया गया है।

मेट्रो संचालन में पांचवां शहर बना कानपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि करोना के विपरीत समय के बावजूद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कानपुर मेट्रो का काम 2 साल से भी कम समय में पूरा किया है। गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद यूपी में कानपुर पांचवां शहर है, जहां मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है।

सीएम ने विपक्षियों पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के भ्रष्ट और लापरवाह रवैया की वजह से कानपुर मेट्रो देरी से शुरू हो पाई।

अगले चार से छह हफ्तों में कानपुरवासी अपनी मेट्रो में सफर कर सकेंगे। कानपुर वासियों को अभी से अग्रिम बधाई। मेट्रो के संचालन से कानपुर को न सिर्फ जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा।

बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन को ट्रायल के लिए किया रवाना 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर पहुंचे। सीएम गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो का निरीक्षण करने के बाद बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन को ट्रायल के लिए रवाना किया।

डिपो परिसर में ही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चार से छह सप्ताह में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल की कार्यवाही पूरी करते हुए पीएम के माध्यम से यहां के नागरिकों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें शहर के प्रमुख उद्योगपति, शिक्षण संस्थानों के निदेशक, संचालक, पुलिस और प्रशासन के अफसर, जनप्रतिनिधि और मीडिया के लोग शामिल हुए। यहां सिर्फ 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

केडीए सभागार में मुख्यमंत्री जीका संक्रमण रोकथाम के लिए बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चकेरी क्षेत्र में जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे। दोपहर 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img