Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सिंघु बॉर्डर पर किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक साल से दिल्ली-पंजाब के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे हैं। आज इसी सिंघु बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

खुदकुशी करने वाले किसान का नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है, जो पंजाब के फ़तेहगढ़ साहिब ज़िले का रहने वाला था। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

किसान बीकेयू सिद्धपुर से संबंधित था मृतक किसान

कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किसान बीकेयू सिद्धपुर से संबंधित था।

इस यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल हैं। मृतक किसान गुरप्रीत सिंह गांव रुड़की तहसील अमरोह जिला के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था।

दिल्ली के बॉर्डर्स पर डटे हैं किसान

बता दें कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में यूपी, पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले एक साल से दिल्ली के गाज़ीपुर, टिकरी और सिंघु बोर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।

किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। वहीं, सरकार किसानों की मांग मानने के मूड में नहीं है।किसान और सरकार के बीच अबतक कई दौर की बातचीत हो चुकी हैं, लेकिन बैठक बेनतीजा ही रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img