Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

अपहरण के बाद युवती की हत्या, थाने में हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: अतराड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बधौली निवासी युवती का कस्बा खरखौदा से अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में गन्ने के खेत में फेंक दिया था। परिजनों ने शव की शिनाख्त अंजली के रूप में की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बधौली निवासी अंजली त्यागी (27) पुत्री मुनेन्द्र सोमवार को घर से कपड़े सिलवाने खरखौदा आई थी। दर्जी के यहां कपड़ों का नाप देकर वापस घर को चली गई। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने अंजली की तलाश की।

कुछ पता न चलने तथा मोबाइल बंद आने पर मंगलवार को परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार देर शाम बागपत जनपद के थाना खेकड़ा क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी विजय पुत्र नंदकिशोर के गन्ने के खेत में एक युवती का शव पड़ा मिला।

सूचना पर क्षेत्रीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच-पड़ताल करने पर मृतका के गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले तथा शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, पुलिस द्वारा शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद परिजनों ने खेकड़ा थाना पहुंच शव की शिनाख्त अंजली के रूप में की।

वहीं, युवती के पिता ने बागपत के चमरावल निवासी अभिषेक पुत्र महेश हाल निवासी मुरादनगर गाजियाबाद के खिलाफ बेटी के अपहरण के बाद हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

आरोपी ने हत्या में पत्नी को बताया शामिल

हत्या के आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ में उसने अंजली की हत्या करते समय पत्नी शोभना को भी अपने साथ बताया। आरोपी अभिषेक द्वारा पत्नी को भी हत्या में शामिल होने की बात कहने के बाद मृतका के परिजनों ने थाने पर एसपी देहात केशव कुमार व एएसपी सीओ किठौर चंद्रकांत मीना को भी मुकदमे में आरोपी बनाने तथा गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी देहात ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

पुलिस ने क्षेत्र के खंगाले सीसीटीवी कैमरे

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक द्वारा हत्या में पत्नी के शामिल होने के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने आरोपी के साथ अंजली की हत्या करने में शामिल लोगों की तलाश के लिए क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे खंगाल पुलिस ने सबूत एकत्र किए।

घर लौटते समय कर लिया था अपहरण

अंजली की शादी आगामी 15 फरवरी को तय हुई और शुक्रवार को अंगूठी पहनाने की रस्म होनी थी। उसके लिए खरखौदा में कपड़ों का नाप देने के लिए आई थी। आरोपी कार से उसका पीछा कर रहा था। बाजार से लौटते समय खरखौदा से अपहरण कर बधौली वाले रास्ते पर कार में उसकी हत्या कर शव को मुबारिकपुर के जंगल में ठिकाने लगाकर वापस घर पहुंच गया।

थाने पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारी

भारतीय किसान यूनियन के कुलदीप त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, मूलचंद त्यागी सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता आरोपी अभिषेक की पत्नी को तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर मौजूद सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से मिले सीओ ने साक्ष्य के बाद गिरफ्तार का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

04 13

मृतका के परिजनों व किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ देर शाम तक थाने पर एकत्र होने से तथा हंगामा करने की आशंका को देखते हुए थाना मुंडाली, किठौर व अन्य थाने का पुलिस बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौजूद रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img