Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सात घंटे सड़क जाम, मंडप सील होने पर मानें परिजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित रेड कॉरपेट मंडप में दुष्कर्म करने के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने मोर्चरी के सामने रोड जाम कर हंगामा कर दिया। पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने करीब साढ़े छह घंटे तक रोड जाम रखा।

मामला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया और एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मंडप को सील करने और फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे।

वहीं, सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, कांगे्रस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला समेत अन्य सामाजिक संगठन के लोग वहां पहुंचे और महिलाओं को समझाया गया। आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा और किशोरी को इंसाफ दिलाएंगे।

किशोरी की मौसी हुई बेहोश

अपनी भांजी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सड़क पर बैठी किशोरी की मौसी बेहोश हो गई। जिसे अन्य महिलाओं ने किसी तरह पानी पिलाकर होश में लाया गया।

13 20

वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। धरने पर बैठे परिजनों की मांग थी कि जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

मंगलवार को भी होनी थी मंडप में शादी

रेड कॉरपेट मंडप में सोमवार रात हुई वारदात के बाद मंगलवार को के-ब्लॉक शास्त्रीनगर के रहने वाले रामभूल गिरी की बेटी की शादी होनी थी। रामभूल यूपी पुलिस में दारोगा है और उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर में है।

उन्हीं के नाम से यह मंडप बुक कराया गया था। जिसके लिए पूरी तैयारी चल रही थी। वारदात के बाद जांच के लिए मंडप पहुंची पुलिस ने जैसे ही बताया कि मंडप पर सील लगने की कार्रवाई होने वाली है तो वहां काम कर रहे हलवाईयों ने पीछे के रास्ते से सारा सामान निकालकर बाहर रख दिया।

12 23

इसी के साथ मंडप के बाहर परिवार के लोगों ने एक बड़ा बोर्ड लगवा दिया, ताकि मेहमान यहां से सही जगह पर पहुंच सकें। परिवार के लोगों की मानें तो उन्होंने इस मंडप को 1.30 लाख रुपये में तय किया था और 50 हजार रुपये नगद दें दिए थे। लेकिन मंडप पर ताला लगने के बाद उन्होंने आनन-फानन में ढाई लाख रुपये में दूसरा मंडप बुक किया।

मैनेजर पर सीसीटीवी की फुटेज डिलीट करने का आरोप

रेड कॉरपेट में बने कमरे के बाथरूम में किशोरी का शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले मंडप मैनेजर से घटना के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने के लिए कहा। आरोप था कि मंडप मैनेजर ने रात 10 बजे से रात 12 बजे तक फुटेज डिलीट की हुई थी।

इसके लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

भाजपा विधायक के लोगों पर मारपीट का आरोप

परिजनों का यह भी कहना था कि मंडप मैनेजर भाजपा के एक विधायक का करीबी है। आरोप था कि मंडप में हुए हंगामे के बाद उसने विधायक को फोन कर मामले की सूचना दी थी। इसके बाद विधायक ने कुछ हथियार बंद लोगों को मंडप में भेजा। जिसके बाद इन लोगों ने मंडप में मौजूद लोगों और महिलाओं के साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस ने इस तरह मारपीट से इनकार किया है।

कांगे्रस जिलाध्यक्ष ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

रेड कॉरपेट मंडप में हुई किशोरी की निर्मम हत्या के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी के लोग उनके साथ खड़ी है और वह उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान अनिल शर्मा, नफीस सैफी, सुशीला कोहली, रीमा शर्मा, नितीश भारद्वाज, अरुण शर्मा, केडी शर्मा,अल्तमश त्यागी, राकेश सिंह कुशवाह व मोहित सांगवान समेत अन्य मौजूद रहे।

जाम में फंसी रोडवेज बसें, कई घंटों तक बैठे रहे यात्री

मोर्चरी के सामने पीड़ित परिवार के द्वारा सड़क जाम करने के बाद गढ़ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे थे कि रोडवेज की बसें कई घंटों तक सड़क पर खड़ी रही और यात्रियों को भी बसों में ही बैठे रहना पड़ा।

11 22

हालांकि कुछ यात्रियों ने बसों से उतरकर पैदल सड़क पार की और आॅटो व अन्य संसाधनों का सहारा लेकर अपने गंत्वय तक पहुंचे। वहीं, पुलिस ने छोटे वाहनों को जागृति विहार की गलियों से डायवर्ट कर दिया जो केएल स्कूल के पीछे से होते हुए गढ़ रोड पर पहुंची। जिस कारण जागृति विहार की गलियों में भी जाम की स्थिति बनीं रही।

गंगा स्नान को जाने वाले लोगों को भी हुई परेशानी

गढ़ रोड पर सड़क जाम करने के कारण गंगा स्नान को जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार लोगों भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव-देहात से आने वाले इन लोगों को भी जागृति विहार की गलियों से अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों को निकालकर अपने गंत्वय तक पहुंचना पड़ा। हालांकि इस दौरान पुलिस को भी यातायात व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीओ के खिलाफ हुई नारेबाजी

रेड कॉरपेट में हुई किशोरी की निर्मम हत्या के बाद जब परिजनों ने गढ़ रोड पर जाम लगाया तो सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार ने लोगों को सड़क से उठाने का प्रयास किया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सीओ के खिलाफ नारेबाजी कर दी।

मामला बढ़ते देख सीओ ने तत्काल उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एसपी देहात केशव कुमार समेत कई थानों को फोर्स मौके पर पहुंच गया।

  • युवती की हत्या में कई पेंच फंसे स्लाइड जांच के लिये भेजी
  • मृतक के परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया
  • जिस सिपाही की पिटाई हुई उसे पुलिस दे रही क्लीन चिट

एडीजी ने पुलिस को दिये निर्देश, हत्यारोपी पकड़ा जाए

 मेरठ: भावनपुर थानांतर्गत दतावली रोड स्थित रेड कारपेट विवाह मंडप में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस कई कोणों पर काम कर रही है। मृतका के परिजनों ने दिन भर दुष्कर्म और हत्या को लेकर जमकर हंगामा किया और गढ़ रोड पर जाम भी लगाया लेकिन पीड़ित पिता ने दर्ज कराये गए मुकदमे में दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले घटना वाली रात पिता की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की तहरीर दी गई थी।

दतावली रोड पर स्थित रेड कारपेट विवाह मंडप में अठारह वर्षीया युवती बाथरुम में बेहोश पड़ी मिली थी। जब उसे अस्पताल इलाज के लिये ले गए तो उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने विनोद कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर छह जागृति विहार की बेटी की हत्या के मामले कई एंगल पर काम करना शुरु कर दिया है।

शाम के वक्त अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार और एसपी क्राइम अनित कुमार ने भावनपुर थाने में इंस्पेक्टर नीरज मलिक और सीओ पूनम को निर्देश दिये कि हत्या के कारणों की हर संभव जांच करके असली मुलजिम को गिरफ्तार किया जाए।

दरअसल युवती की हत्या कई कोणों पर आकर फंस गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। युवती की हत्या के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा।

पहला कारण

मौके पर वारदात वाली जगह जिस सिपाही राजीव बालियान को दोषी मानकर उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद मंडप की तरफ से लड़की के घर वालों को पीटा गया। मृतका के पिता की तरफ से दी गई तहरीर में सिपाही का कहीं जिक्र नहीं है।

दूसरा कारण

परिजनों ने मोर्चरी के बाहर जाम लगाकर गैंगरेप तक का आरोप लगाते हुए मंडप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जब पिता की तरफ से दूसरी तहरीर दी गई उसमें सिर्फ हत्या का जिक्र किया गया। पुलिस ने भी धारा 302 में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा र्द किया है।

मौसी के लड़के का नाम

सिपाही राजीव बालियान को परिजनों ने लगभग क्लीन चिट देते हुए पहले मृतका की मौसी के लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद लड़का गायब हो गया था। हालांकि इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि बाद में मृतका के पिता ने मौसी के लड़के को लेकर कोई भी शक जाहिर नहीं किया है।

फिर किसने मारा युवती को

पुलिस के सामने अहम सवाल यह उठ रहा है कि युवती की हत्या किसने की। मौके पर युवती अर्द्धनग्न कपड़ों में बेहोश मिली थी। बकौल थाना प्रभारी युवती के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे वश गले में नाखून के कई निशान थे।

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि को लेकर स्लाइड जांच के लिये भेजी जा रही है। जहां युवती के साथ वारदात हुई उस कमरे में राजीव बालियान सोने के लिये क्यों गया। हालांकि सिपाही की जमकर पिटाई हुई है और नशे में होने के कारण पुलिस उससे ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img