Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

‘प्रौद्योगिकी विकास और क्रांति’ पर पीएम मोदी के मुख्य भाषण आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानी आज सिडनी संवाद में भारत के ‘प्रौद्योगिकी विकास और क्रांति’ विषय पर मुख्य संबोधन देंगे। सिडनी संवाद 17 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह ऑस्ट्रेलियाई सामरिक नीति संस्थान की एक पहल है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री 18 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह लगभग नौ बजे ‘सिडनी संवाद’ में मुख्य भाषण देंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन उद्घाटन भाषण देंगे।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का भी होगा संबोधन

प्रधानमंत्री देश के ‘प्रौद्योगिकी विकास और क्रांति’ थीम पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। उनके संबोधन से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन उद्घाटन भाषण देंगे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे सिडनी संवाद को संबोधित करूंगा। यह मंच प्रौद्योगिकी के नए मार्ग और धरती की भलाई के लिए कैसे उनका लाभ उठाया जा सकता है, इस पर केंद्रित है।’’

दरअसल, ‘सिडनी संवाद’ का मुख्य उद्देश्य राजनेताओं, उद्योग क्षेत्र की हस्तियों समेत सरकारी प्रमुखों द्वारा व्यापक चर्चा औक नए विचार पेश करना है।

साथ ही यह संवाद महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न अवसरों व चुनौतियों की सामान्य समझ विकसित करने की दिशा में काम करने के लिए सभी को एक मंच पर लेकर आएगा।

वहीं, इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन समेत जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भी संबोधन होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img