जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाके रखी है। जानकारी के मुताबकि, भारी से भारी बारिश के चलते अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से यहां का बुरा हाल है। कई इलाकों में मकान ढहने की खबर है। हाल ही में चित्तूर जिले में भीषण बाढ़ में एक पूरी इमारत बह गई थी।
वहीं, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कदरी इलाके में कमजोर पड़े चार मकान एक साथ ढह गए। इसमें कई लोगों के दबे होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

