Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शहीद किसानों के लिए कांग्रेस आज निकालेगी कैंडल मार्च

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी के एलान को किसानों के संघर्ष की जीत बताते हुए आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसान विजय दिवस मनाने का फैसला किया है।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सरकार को घेरेंगी। जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक किसान विजय दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि तीन कठोर कृषि कानूनों को निरस्त करना हमारे किसानों की जीत है। यह किसानों के विरोध-प्रदर्शनों, उनकी शहादत और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष के साल भर के संघर्षों का परिणाम है।

इस जीत पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरे देश में 20 नवंबर को ‘किसान विजय दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को निरस्त करने में सराकर ने देरी की, जिससे 700 किसानों को शहीद होना पड़ा।

जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक किसान विजय दिवस मनाते हुए कार्यकर्ता शहीद किसानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। उनके घर जाकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी करेंगे।

सभी जिला मुख्यालयों पर किसान विजय सभा का आयोजन किया जाएगा।  शाम को शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक तरफ केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में हैं और मैंने उन्हें पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रियंका ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img