Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी 400 अंक गिरा

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: आज शेयर बाजार में एक बार फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी सूचकांक में जबरदस्त गिरावट आई है। लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी से गिरावट आई।

सुबह 10.35 मिनट तक सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी में 400 अंक की कमी आई। फिलहाल, सेंसेक्स 1317.82 अंक या 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 57,477.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 395.05 अंक या 2.27 फीसदी टूटकर 17141.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सप्ताह के पांचवे कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब हुई। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। कारोबारी दिन में सेंसेक्स 815.71 अंक या 1.39 फीसदी टूटकर 58 हजार के नीचे खुला। इसने 57979.38 के स्तर पर शुरुआत की। जबकि एनएसई के निफ्टी ने 239.60 अंक या 1.37 फीसदी की कमी के साथ 17296.65 के स्तर पर बंद कारोबार शुरू किया।

गुरुवार को कमजोर शुरुआत के बाद दिन भी कारोबार में उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 121.20 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img