Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपये ज्यादा बढ़े

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी की उम्मीदों के विपरीत महंगाई का बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये तक बढ़ा दी है।

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम यथावत

तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है और यह 2101 रुपये हो गई है।

हालांकि, 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। कोलकाता में ये 926 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये पर मिल रहा है।

यहां जान सकते हैं अपने शहर का भाव 

गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां समीक्षा के बाद एलपीजी गैस के दामों में बदलाव करती हैं। अपने शहर में गैस सिलेंडर की कीमत आप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट https://iocl.com पर जाकर पता कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img