Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जमीन के विवाद में लाठी-डंडों के साथ तेजाबी हमला

  • दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल, सभी अस्पताल में दाखिल

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त संघर्ष हो गया। इसमें करीब दस लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी रामजी लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

बताया गया है कि गांव जमालपुर निवासी दिलशाद अहमद व महमूद अली पक्ष के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष अपनी जमीन सड़क किनारे होने का दावा कर रहे थे। महमूद पक्ष का कहना है कि उन्होंने सड़क किनारे के अपने हिस्से में घास की बुआई कर रखी थी।

दिलशाद पक्ष के लोगों ने रात में उसकी जुताई कर दी। सुबह जब उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उन पर लाठी-डंडों व तेजाब से हमला किया गया जबकि दिलशाद पक्ष का कहना है कि उनके हिस्से की जमीन में खड़े पेड़ों को दूसरा पक्ष काट रहा था। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img