Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

लेटर आने तक टोल टैक्स फ्री

  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अभी टोल नहीं
  • सुबह आठ बजे से आज होना था टोल चालू
  • आधिकारिक स्वीकृति आदेश न मिलने के कारण नहीं शुरू हुई टोल वसूली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर फिलहाल फ्री सेवा ही चालू रहेगी। शनिवार की सुबह से टोल वसूली आरंभ होनी थी, जो अभी फ्री सेवा ही चलती रहेगी।

अधिकारियों का कहना है कि टोल वसूली के लिए एनएचएआई से अधिकारिक आदेश दोपहर 12 बजे तक जारी नहीं हुआ है। कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है। जैसे ही आदेश मिलेगा तो टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। टोल वसूली की तमाम तैयारियां हो चुकी है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह आठ बजे से टोल टैक्स की वसूली शुरू होने वाली थी, लेकिन एनएचएआई के आधिकारिक आदेश जारी नहीं होने और तकनीकी कारणों से वसूली शुरू नहीं हुई।

11 14

बिना टोल के ही सैकड़ों वाहन गुजरते रहे। दोपहर 12 बजे तक ऐसी ही स्थिति रही। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक आधिकारिक आदेश जारी हुआ तो टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी जाएगी। टोल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से टोल वसूली की तमाम तैयारियां की जा चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img