Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

शोध कार्यों में नए आयाम स्थापित करें विवि: संगीता शुक्ला

  • जनवाणी ने की कुलपति के साथ विशेष बातचीत
  • परीक्षा फार्म के लिए जनवरी में खुल जाएगा पोर्टल

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने शुक्रवार को जहां विवि कर्मचारियों से मुलाकात करने के बाद वार्ता की वहीं जनवाणी से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले विवि का कार्य समय पर परीक्षा करा रिजल्ट जारी कराना होता है। उसके बाद अन्य कार्य किए जाते हैं। वहीं, शोध पर चर्चा करते हुए प्रो. संगीता शुक्ला कहा कि मैं चाहती हूं कि विवि शोध कार्यों में नए आयाम स्थापित करें।

ताकि शोध के क्षेत्र में विवि का नाम हो सके। रिसर्च एंड इनोवेशन पर जोर देने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एमओयू साइन कराने हैं, ताकि छात्र-छात्राओं को शोध के प्रति रुझान बढ़े और पेटेंट की ओर ध्यान जाए। अच्छे पब्लिकेशन हो। वहीं, विवि का अपना एक चैनल हो। जिसमें बच्चे स्वयं विवि के बारे में बातचीत कर सकें। कोई भी विवि विद्यार्थियों को इस लिए तैयार करती है कि वह समाज के हित में कार्य कर सके।

परीक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जनवरी में परीक्षाएं शुरू करा दी जाए। क्योंकि कोविड-19 का खतरा फिर से बढ़ रहा है। इसलिए हम चाहते हैं कि समय पर परीक्षाएं कराकर रिजल्ट जारी कर दें। नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि नई कोर्स के लिए विवि योजना तैयार करें ले, ताकि हम बता सकें कि नई शिक्षा नीति के तहत हम इतने कोर्स आॅफर कर रहे हैं।

डिजिटलाइजेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर फोकस करने के निर्देश कर्मचारियों को दे दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा कैलेंडर विवि की वेबसाइट पर भी जारी करने के लिए कहा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए उन्होंने कहा कि वह अपनी समस्याओं को बताए ताकि उनका समाधान किया जा सकें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img