Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

देश में खतरनाक स्तर पर पहुंचा ओमिक्रॉन! संक्रमितों की संख्या में इजाफा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में 176 नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1889 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 578 मामले हैं जबकि दिल्ली 351 मामले के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 174 मरीज हो गए हैं।

अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना(67), कर्नाटक(64) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (5), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं।

देश में तीन जनवरी से किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। देर रात 11 बजे तक 41.27 लाख किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 53 लाख को पार कर चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। राज्य में सोमवार को कोरोना के 12,160 नए मामलों ने हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी दर्ज की गई।

देश में 176 नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1889 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 578 मामले हैं जबकि दिल्ली 351 मामले के साथ दूसरे स्थान पर है। केरल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 174 मरीज हो गए हैं।

अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात(152) तेलंगाना(67), कर्नाटक(74) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (5), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img