जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सचेत हुई सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रदेश में आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। इसमें कुछ अपवाद दिए गए हैं। बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक होगा। जिम बंद रहेंगे। वहीं सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में जाने की अनुमति टीके की दोनों डोज ले चुके कर्मचारियों को ही होगी।
#Omicron: Punjab Govt imposes night curfew in municipal areas with certain exceptions
Bars, cinemas halls, malls, restaurants, spas to operate at 50% capacity subject to staff being fully vaccinated
Gyms to remain closed
Only fully vaccinated staff to attend Govt, pvt offices pic.twitter.com/UXwg2wUB4H
— ANI (@ANI) January 4, 2022
तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना के सक्रिय मामलों ने पंजाब की चिंता बढ़ा दी है। 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की वृद्धि दर्ज की गई है। 25 दिसंबर को इन केसों की संख्या 347 थी, जो सोमवार को बढ़कर 1741 पर पहुंच गई है। संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। 10 दिन में एक से बढ़कर 4.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 16866118 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 605922 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 16651 संक्रमितों की अब तक सूबे में मौत हो चुकी है।
लुधियाना में एक की मौत, 419 नए मामले
पंजाब में सोमवार को लुधियाना में एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 419 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक पटियाला में 143 नए मामले मिले हैं। यहां की संक्रमण दर भी 23.95 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा पठानकोट में 58, लुधियाना में 57, मोहाली में 30, जालंधर में 24, अमृतसर में 20, बठिंडा में 16, होशियारपुर में 13, कपूरथला में 12, गुरदासपुर में 10, फतेहगढ़ साहिब में 9, तीन जिलों में 5-5, फिरोजपुर में 4, तरनतारन में 3, मुक्तसर में 2, तीन जिलों में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

