Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

  • स्लोगन, पोस्टर से वाहन चालकों को नियम के प्रति जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के तत्वाधान में कैप्टन रजनीश कुमार एवं सेकंड आफिसर डा. विजय कुमार के नेतृत्व में वीवी इंटर कॉलेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।

रैली को वीवी इंटर कॉलेज शामली से विद्यालय के संरक्षक संजय संगल एवं प्रधानाचार्य एसके आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कैडेट्स कैडेट्स ने ‘कभी नहीं से देर रैली’ ‘सुरक्षा से समझौता दुर्घटना को न्योता’ और ‘जानता है देश का हर बच्चा सबसे जरूरी सड़क सुरक्षा’ यातायात नियम अपनाएं अपना जीवन खुशहाल बनाएं आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

रैली अग्रसेन पार्क, शिव चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फवारा चौक, विजय चौक अजंता चौक आदि से होती हुई विद्यालय पर आकर संपन्न हुआ। कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड आॅफिसर डा. विजय कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट होने के नाते आप लोगों का दायित्व बनता है की आप समाज के सभी वर्गों को भी यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, गुरदास सिंह, मुकेश चंद शर्मा, अमरपाल सिंह, दिनेश तोमर, महावीर सिंह,अर्जुन राम, राजवीर सिंह, राजनाथ सिंह, प्रमोद कुमार, संदीप मित्तल, राजीव कुमार, विनोद कुमार, शाहिद, शशिकांत, विनय, पंकज, दूधनाथ पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img