Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

बीडीओ व एडीओ ने पंचायत सहायकों के कसे पेंच

जनवाणी संवाददाता  |

चरथावल: चरथावल बलॉक सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम कुमार ने समस्त ग्राम सचिव एवं स्टाफ की बैठक ली। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने सभी सचिवो को निर्देश दिए कि पंचायत सचिवालय में सभी व्यवस्था जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाए।

चरथावल विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम कुमार ने सभी ग्राम सचिव एवं समस्त स्टाफ की बैठक लेते हुए कहा कि सभी ग्रामो के पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था करके सभी पंचायत सहायकों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत सचिवालय में बैठाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के हिसाब से फर्नीचर की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

सभी ग्राम सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में प्रति ग्राम पंचायत एक हजार रुपया प्रति महीना विद्युत बिल जमा कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा व्यक्तिगत शौचालय के कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।

इस मौके पर बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ पंचायत ओम कुमार, एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार, सचिव अनंगपाल, खुर्शीद, मोहसिन, मोहित, कुलदीप, सुरेन्द्र, भूपेंद्र, विजय, आलोक, गौरव, लेखाकार गय्यूर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img