Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अर्धनग्न हालत में बोरे में बंद मिला लापता बालिका का शव

शेखपुरा से शनिवार को लापता हुई थी बालिका

परिजनों ने गांव के ही एक अप्रशिक्षित चिकित्सक पर लगाया आरोप

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली:थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से गत दिन शाम लापता हुई 13 वर्षीय बालिका का शव अर्धनग्न हालत में बंद बोरे में गांव के ही एक

अप्रशिक्षित चिकित्सक के मकान की छत पर मिला। सूचना पर पहुची भारी पुलिस फोर्स ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

शहीद पुत्र सुक्का ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री शहनुमा को बुखार व सिर में दर्द था। वह शनिवार की शाम पड़ोस में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक बहरुल पुत्र सनव्वर फौजी के यहॉ दवाई लेने गयी थी, जो वापस लौटकर घर नही आई तो उसके पुत्र नाजिम व शाहिद ने देर रात तक उसको तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नही चला, आरोप है जब उसके पुत्र नाजिम ने चिकित्सक बहरुल से पूछा तो उसने व उसके परिजनों ने उनके साथ गाली गलौच की।

नाजिम ने चिकित्सक बहरुल पर अपनी बहन शहनुमा को लापता करने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। रविवार की तड़के पुलिस ने गांव में पहुचकर बालिका की तलाश की ओर पूछताछ के लिए चिकित्सक व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। बालिका के भाई नाजिम द्वारा थाने पर दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी।

कि पुलिस को सूचना मिली कि लापता बालिका का शव चिकित्सक के मकान की छत पर पड़ा है। सूचना पर सीओ बागपत अनुज मिश्रा, सीओ बड़ौत भारी पुलिस फोर्स के साथ चिकित्सक के मकान की छत पर पहुचे जहॉ से पुलिस ने बालिका के शव को बंद बोरे से अर्धनग्न हालत में बरामद किया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।

मोबाईल सर्विलांस सेल टीम ने भी गांव में पहुचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। बालिका के पिता शहीद, भाई शाहिद, कासिम,बहन नाजरीन का रोते रोते बुरा हाल था। घटना के संबंध में सीओ बागपत, बड़ौत ने कई  घंटो तक परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। थाना पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img