Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

चैंपियन ट्राफी, स्वर्ण जीतने वाले निशानेबाजों का स्वागत

  • मुजफ्फरनगर में हुई त्रिदिवसीय गोल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मुजफ्फरनगर में आयोजित तीन दिवसीय गोल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल एवं चैंपियन आॅफ चैंपियन की ट्राफी जीती है।

शूटिंग एंड स्पोर्ट्स एकेडमी मुजफ्फरनगर में 05 से 07 जनवरी तक आयोजित द्वितीय श्याम सिंह यादव गोल्ड कप शूटिंग चैम्पियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैडल एवं चैंपियन आॅफ चैम्पियन की ट्रॉफी जीती है।

क्लब के होनहार निशानेबाज बनत निवासी वंश चौधरी ने 374/400 अंकों के साथ एयर पिस्टल यूथ (एन आर) वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टॉप 08 के फाइनल में सभी को पछाड़कर चैम्पियन आॅफ चैम्पियन बन नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी जीती है।

एयर राईफल (आईएसएसएफ) वर्ग में दरगाहपुर निवासी सावन सरोहा ने आर्मी की तरफ से खेलते हुए 588/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता तथा टॉप 08 के फाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी एवम नकद पुरस्कार राशि जीती। कसेरवा कलां निवासी शोभित शर्मा ने एयर राइफल यूथ (आईएसएसएफ) वर्ग में 578/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

सभी पदक विजेता निशानेबाजों को कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में गौरव श्योरान, जतिन निर्वाल, गुलजार, अभिनव चौधरी, सौरव निर्वाल का भी शानदार प्रदर्शन रहा।

क्लब आगमन पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, तपन मलिक, सौरभ चौधरी, निखिल पुंडीर, रचित चौधरी, शेखर राठौर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img