Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान

  • केंद्रीय मंत्री के गांव कुटबी का है मुख्य मार्ग

जनवाणी संवादददाता  |

शाहपुर:  शाहपुर कस्बे से गांव कुटबी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पलड़ा गांव में सड़क पर जलभराव होने से आने जाने वाले राहगीरों के अलावा ग्रामीण परेशान है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क ठीक कराकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। गांव पलड़ा के मुख्य मार्ग पर पिछले कई साल से सड़क पर जलभराव हो रहा है।

जलभराव होने से वँहा से होकर गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मार्ग पर स्थित कमला देवी इंटर कालेज में जाने वाले छात्र छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बरसात के मौसम में तो स्थिति बाद से भी बदतर हो जाती है। इसी मुख्य मार्ग पर केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का गांव कुटबी, कुटबा भी पड़ता है।

ग्रामीणों ने सड़क ठीक कराने के लिए क्षेत्रीय बिधायक उमेश मलिक व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को भी कई बार कहा परन्तु सड़क ठीक नही कराई गई यंहा तक कि कभी कभी तो आने जाने वाले राहगीर अधिक जलभराव होने से उसमें गिर तक जाते है। ग्रामीण विमल सैनी, कल्लू खा, बिजेंद्र कश्यप, सागर, कुलदीप, जयपाल, राजीव, ओमी, पहलाद , रामपाल , कल्लू, तसीम, अब्बास , हरदेव आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क ठीक कराने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img