Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

फसलों के ला​भकारी मूल्य की मांग को प्रदर्शन

  • भारतीय किसान संघ ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

शामली:  भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री देशराज शर्मा के नेतृत्व में संघ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संतराम पंवार को सौंपा।

ज्ञापन में केंद्र सरकार से किसानों को उनकी फसल का मूल्य लागत एवं उस पर लाभ जोड़कर तय करने की मांग की गई है। साथ ही, कहा गया कि लघु एवं सीमांत किसान की दशा में सुधार के लिए कानूनी प्रावधान करते हुए उसका क्रियान्वयन करें। इस अवसर पर दुष्यंत पुंडीर, जगदीश, रामकिशन शर्मा, उपेंद्र कुमार द्विवेदी, आशु चौहान, पंजाब सिंह आदि मौजूद रहे।

ऊन तहसील पर प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष बबलू राणा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी फसल का मूल्य लागत एवं उस पर लाभ जोड़कर तय करें।

साथ ही, लघु एवं सीमांत किसान की दशा में सुधार के लिए कानूनी प्रावधान करते हुए उसका क्रियान्वयन करें। इस संबंध में राष्टÑपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अजय शर्मा को सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम चौहान, सोनू, सुनील, मनोज चौहान, मोनू, हरविंदर आदि शामिल रहे।

कैराना तहसील पर प्रदर्शन

मंगलवार को भारतीय किसान संघ के जिलायक्ष धर्मेंद्र देशवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी ने तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तीन कृषि सुधार अध्यादेशों में 5 संशोधन करने के बाद उन्हें लागू करने की मांग की थी।

लेकिन कानून में लाभकारी मूल्य का कोई जिक्र नहीं हैं। इसलिए चाहे चौथा कानून लाया जाए किंतु लाभकारी मूल्य को कानूनी स्वरूप प्रदान किया जाए। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिया जाए। इस दौरान बिल्लू , विनोद कुमार, मेघपाल, बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र व प्रदीप मुखिया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img