Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

पहाड़ों पर बर्फबारी, सर्दी का अहसास बढ़ा

  • हाड़ कपाने वाली सर्दी ने किया बुरा हाल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण हाड़ कपाने वाली सर्दी ने हालात खराब कर दिए। कई दिनों से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं। लगातार पाले और कोहरे के साथ सर्दी का एहसास बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को बढ़ती सर्दी अब बीमार भी कर रही है। हालांकि अभी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी का एहसास और बढ़ेगा और रात का तापमान दो डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

05 3

लगातार पाले का प्रकोप होने के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। दिन और रात के तापमान में भी दिन प्रतिदिन कमी आ रही है। रात और सुबह के समय घने कोहरे की चादर ने लोगों को होश उडा दिए हैं। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। दिन का पारा 13 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि रात का पारा 3.8 डिग्री पर पहुंच गया है। जिसके चलते ठंड का एहसास लगातार बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

आर्द्रता का स्तर अधिकतम 97 एवं न्यूनतम 76 प्रतिशत दर्ज किया गया है। हवा सुबह शांत तो शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उनका साफ कहना है कि अभी सर्दी का एहसास बढ़ेगा।

सीजन का सबसे सर्द रहे दिन-रात

पहाड़ों की बर्फबारी के कारण तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। दिन का तापमान 13 डिग्री पर पहुंचने पर इस सीजन का पहला दिन बेहद ठंडा है। जबकि रात में तापमान 3 डिग्री तक पहुंचने पर अब तक की सबसे सर्द रात है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों ठंड का स्तर बढ़ेगा।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खराब

यह सर्दी बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी बेहद खराब है। इसलिए इस सर्दी में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसलिए गर्म पानी का सेवन करना जरूरी है और बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए नियमित रूप से गर्म कपड़ों का सेवन करना बेहद आवश्यक है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img