Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे पर कार्य कर रही कांग्रेस

  • लुभाने का प्रयास, पहली सूची में 49 महिलाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेशभर में कांग्रेस की प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को महिलाओं में बढ़ते देखा जा सकता है। चुनाव में भी कांग्रेस ने महिलाओं को खूब साधने की कोशिश की है और इसके लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा कांग्रेस ने दिया और इस पर बखूबी कार्य भी किया।

कांग्रेस की पहली सूची 125 प्रत्याशियों की गुरुवार को जारी हुई, जिसमें से कांग्रेस ने 40 फीसदी सीटों को महिलाओं को देने का अपना वादा निभाया। इसमें 125 में से 49 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया। मेरठ की हस्तिनापुर और किठौर सीट पर दोनों में महिलाओं को टिकट दिया गया। किठौर और हस्तिनापुर की बात करें तो दोनों विधानसभा सीटों की महिला मतदाताओं की संख्या को देखकर लगता है कि यह नारा खूब काम कर दियाएगा। यहां महिला उम्मीदवारों की संख्या 3,19,089 है।

कांग्रेस पार्टी की की जाये तो कांग्रेस ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिये अच्छा दाव खेला है। अब देखना यह है कि यह दाव जमीनी स्तर पर कितना कार्य करता है। कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश में 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है जिसमें उन्होंने अपने किये गये वादे के अनुसार 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा है। मेरठ की बात की जाये तो यहां कांग्रेस ने हस्तिनापुर सीट से एक्टर एवं मॉडल अर्चना गौतम पर दांव खेला है, जोकि अनुसूचित जाती हैं। उधर, किठौर विधानसभा सीट पर बबीता गुर्जर पर दाव खेला है, जोकि गुर्जर बिरादरी हैं और पुरानी कांग्रेसी हैं।

अब यहां यह दोनों महिला उम्मीदवार कांग्रेस के संकल्प पत्र को लेकर महिलाओं के बीच में क्या कार्य कर पाती हैं। यह तो आने वाला वक्त की बतायेगा, लेकिन अगर यहां महिला उम्मीदवारों की बात की जाये तो दोनों सीटों पर 3 लाख से अधिक उम्मीदवार हैं और अगर यह महिला उम्मीदवारों को लुभाने में कामियाब रहीं तो कुछ भी हो सकता है।

हस्तिनापुर में 1,54,407 महिला मतदाता डालेंगी वोट

मेरठ की हस्तिनापुर सीट की बात की जाये तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3,42,291 है। जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,87,884 है और महिला मतदाताओं की संख्या 1,54,407 है। ऐसे में कांग्रेस ने यहां अर्चना गौतम को उम्मीदवार बनाया है जो कि अनुसूचित जाती हैं।

अर्चना गौतम सोशल मीडिया पर अच्छी खासी चर्चित सख्सियत हैं। अगर वह इन महिला मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में लुभाने में कामियाब रही और कांग्रेस के प्रतिज्ञा संकल्प पत्र को छात्राओं और महिलाओं के बीच फैलाने में कामियाब रही तो यहां कुछ भी हो सकता है। अर्चना गौतम अनुसूचित जाति से हैं और एक बड़ा वोट बैंक यहां दलित व अन्य एससी बिरादरी का भी है जिसे अनदेखा नहीं किया जात सकता।

किठौर में 1,64,682 महिला मतदाता डोलेंगी वोट

बात किठौर विधानसभा सीट की की जाये तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3,62,779 है जिसमें से 1,98,117 पुरुष मतदाता हैं और 1,64,682 महिला मतदाता हैं। कांग्रस ने यहां से बबीता गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। बबीता को यहां इन महिला मतदाताओं के लुभाने का प्रयास करना है। अगर वह यहां इसमें कामियाब रही तो नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जा सकते हैं इसके लिये उन्हें गुर्जर बिरादरी को भी नहीं भूलना होगा जो कि यहां काफी संख्या में है।

26,009 महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले अधिक

पिछले पांच सालों की बात की जाये तो जनपद में 1,66,270 नये मतदाता बने हैं जिनमें पुरष मतदाताओं की संख्या 70,166 है और महिला मतदाताओं की संख्या 96,125 है। यहां बात की जाये तो पुरुषों के मुकाबले 26,009 महिला मतदाता अधिक हैं। महिलाएं काफी संख्या में मतदाता बनीं हैं। ऐसे में कांग्रेस अगर इन महिला मतदाताओं को लुभाती है तो नतीजे बेहतर हो सकते हैं।

स्थान         पुरुष मतदाता    महिला मतदाता     कुल मतदाता
हस्तिनापुर   1,87,884       1,54,407         3,42,291
किठौर       1,98,117       1,64,682         3,62,779

2022 जिले में कुल मतदाता    महिला मतदाता      पुरुष मतदाता
26,12,620                    11,90,471         14,22,149
2017 जिले में कुल मतदाता    महिला मतदाता       पुरुष मतदाता
24,46,350                    10,94,346         13,51,818

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img