Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

योगी सरकार ने युवाओं के ऊपर जुल्म, अत्याचार किया: अजय कुमार लल्लू

  • योगी सरकार में भय, भूख और भ्रष्टाचार उत्तर प्रदेश की पहचान बन गया: लल्लू

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज शाम फेसबुक लाइव के जरिए योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि योगी राज में यूपी भय, भूख और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। योगी सरकार ने युवाओं के ऊपर जुल्म, ज्यादती और अत्याचार करने का काम किया है। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। 69,000 शिक्षकों की भर्ती में इसी सरकार ने दलित, पिछड़ों, नौजवानों के साथ धोखा किया।

उन्होंने कहा कि अनेक भर्तियों में गड़बड़ियों के चलते या तो नौजवान कोर्ट के चक्कर काट रहा है या फिर सड़कों पर आंदोलन कर रहा है, लाठी खा रहा है, जेल जा रहा है।  टीईटी की परीक्षा में 21 लाख से अधिक नौजवान परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर रात गुजारी। सवेरे सेंटरों पर परीक्षा देने के बाद उन्हें पता चला कि पेपर आउट हो गया। नौजवान हताश हुआ, परेशान हुआ और पेपर आउट होने के नाते लगातार उपेक्षा, सरकार द्वारा की जा रही ठगी, धोखे ने युवाओं के अंतर्मन पर चोट पहुंचाई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, दारोगा भर्ती का नौजवान हो, चाहे सिपाही, पीएससी भर्ती का हो, लेखपाल भर्ती का हो, सहायक अभियंता हों, तमाम भर्तियों के नौजवान, संविदा पर काम करने वाले नौजवान धरने पर हैं। सरकार ने उनके साथ भद्दा मजाक और विश्वासघात करने का काम किया है।योगी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 14 लाख रोजगार हर साल देने की बात की थी। लेकिन योगी सरकार ने सिर्फ प्रचार, विज्ञापन, होर्डिंग, बैनर, टीवी मैनेजमेंट के अलावा रोजगार देने का कोई काम नहीं किया है।

प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में उद्योग, लघुउद्योग समाप्त हो गया है। आप देख सकते हैं, फिरोजाबाद का कांच का उद्योग ख़त्म होने की कगार पर है। मुरादाबाद का पीतल का उद्योग ख़त्म हो गया, हजारों करोड़ का कारोबार कुछ सौ करोड़ में सिमट गया है। चीनी, लकड़ी, कपड़ा उद्योग समाप्ति की कगार पर है।

आगरा और कानपुर का चमड़ा कोलकाता चला गया लेकिन इसके बारे में योगी सरकार ने कहीं भी उन लोगों का कोई सहयोग नहीं किया, ताकि वह संभल सकें। लेकिन अब इस सरकार को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जनादेश के माध्यम से पूरे प्रदेश में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को वोट दें, ताकि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, भाजपा के द्वारा हुई लूट को बंद किया जा सके और एक समेकित विकास करने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img