Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अवैध संबंधों के शक में आशिक ने की थी महिला की हत्या

  • हत्यारोपी ने बताया उसके 10 साल से थे महिला से अवैध संबंध

जनवाणी  संवाददाता  |

शामली: महिला की हत्या कर शव को ईख के खेत में फेंकने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने बताया कि मृतका के साथ उसके 10 वर्षों से अवैध संबंध थे और उसको शक था कि किसी अन्य से भी महिला के अवैध संबंध चल रहे जिसके चलते उसने गला दबाकर महिला की हत्या के बाद शव फेंक दिया था।

मेरठ-करनाल हाइवे पर शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका के जंगल में 13 जनवरी को एक महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए थे। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करना आया था। 18 जनवरी को गोपाल पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी मोहल्ला रेलपार शामली ने मृतक की शिनाख्त अपनी मां राजकुमारी (55) के रूप में की थी।

जिसके बाद गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस को टीम गठित कर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद घटना के संबंध में टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए।

शुक्रवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों ब्रजपाल उर्फ हरि गिरी व सुन्दर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानेदही पर घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और बोरा बरामद किया है।

पूछताछ में हत्यारोपी ब्रजपाल उर्फ हरि गिरी ने बताया कि करीब 10 साल से उसके राजकुमारी से अवैध संबंध थे। उसे संदेह था कि राजकुमारी के उसके अलावा भी अन्य युवकों से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर 12 जनवरी को ब्रजपाल ने राजकुमार को घर पर बुलाया था।

वहां ब्रजपाल के साथ दो अन्य लोग भी थे। अवैध संबंधों के सवाल पर राजकुमार और ब्रजपाल के बीच काफी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद ब्रजपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजकुमारी का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को बोरे भरकर गांव सिंभालका के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया था।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि महिला की हत्या में अवैध संबंधों का संदेह पाया गया है। जिसमें पुलिस ने ब्रजपाल उर्फ हरि गिरी पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम नुन्नाखेडा थाना तितावी और उसके साथी सुंदर पुत्र राजपाल निवासी गांव किरठल थाना रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img